RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

तीसरे दिन के खेल के बाद भारत मजबूत स्थिति में, गिल शतक से चूके

वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के पास 118 रन की बढ़त है।

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 368 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने चार विकेट पर 486 रन बना लिए हैं।

केएल राहुल ने तीसरे दिन अपना शतक पूरा किया। वहीं कप्तान शुभमान गिल नब्बे के फेर में फंसकर 98 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। राहुल ने 136 रनों की पारी खेली।

दिन के अंतिम सत्र में ऋषभ पंत ने तेजी से रन बनाए। वह अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत के पास 118 रन की बढ़त है और मैच में अभी दो दिन का खेल बाकी है।