RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

रणबीर कपूर के खिलाफ ट्रोलिंग पर इंदिरा कृष्णन का दावा, कहा- पैसे देकर चलाया गया था अभियान

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाने वाली इंदिरा कृष्णन ने दावा किया है कि अभिनेता के खिलाफ ट्रोलिंग प्रायोजित थी।

मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता रणबीर कपूर को शुरुआती दौर में काफी विरोध और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था। अब इस पूरे विवाद पर फिल्म में उनकी मां 'कौशल्या' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने अपनी बात रखी है।

एक इंटरव्यू में इंदिरा ने बताया कि जब रणबीर को राम के रूप में चुना गया था, तब कई लोग इससे निराश थे और उन्होंने अपनी नाराजगी जताई थी। उन्हें ऐसे संदेश भी मिले थे जिसमें पूछा गया था कि क्या वह एक गोमांस खाने वाले के माता की भूमिका निभा रही हैं। उस समय माहौल काफी गर्म था और अभिनेता को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

हालांकि, इंदिरा ने बताया कि इन सबके बावजूद रणबीर ने कभी भी इस पर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी और पूरी तरह से शांत रहे। वह सिर्फ सेट पर आते थे और अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करते थे। इंदिरा का दावा है कि रणबीर को ट्रोल करने वाला वह अभियान संभवतः पैसों के जरिए चलाया गया था, क्योंकि कुछ लोग चाहते थे कि फिल्म असफल हो जाए।

इसके अलावा इंदिरा ने यह भी खुलासा किया कि 'रामायण' में कौशल्या के किरदार के लिए खुद रणबीर कपूर ने निर्माताओं के सामने उनके नाम की सिफारिश की थी। फिल्म की रिलीज के बाद अब इस तरह की नकारात्मकता काफी हद तक कम हो चुकी है।