RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

इंडोनेशिया ने बांग्लादेश जा रहे संदिग्ध जहाज को रोका, मिसाइल ईंधन बरामद

इंडोनेशिया की नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक जहाज को रोका है, जिस पर मिसाइल बनाने के रसायन लदे थे।

इंडोनेशियाई नौसेना ने चीन से आ रहे एक संदिग्ध जहाज को अपने समुद्री क्षेत्र में रोक लिया है। इस जलयान की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और रसायन बरामद किए गए हैं।

इंडोनेशियाई नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल डेनी सेप्टियाना ने बताया कि एमवी स्टार लाइन नामक इस जहाज से चार सौ पांच टन सोडियम परक्लोरेट मिला है। इस रसायन का उपयोग रॉकेट और मिसाइल बनाने में किया जाता है। इसके अलावा जहाज से बड़ी संख्या में चारजी सिम कार्ड भी मिले हैं।

यह जहाज चीन के एक बंदरगाह से चलकर बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में ये सामग्रियां क्यों भेजी जा रही थीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।