पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
बोलपुर में गोली लगने से घायल कांस्टेबल, एसएसकेएम में सर्जरी की तैयारी
बोलपुर में बदमाशों की गोली से घायल कांस्टेबल विश्वजीत दास को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बोलपुर में एक अपराधी की गोलीबारी में घायल हुए कांस्टेबल विश्वजीत दास को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके इलाज के लिए एक मल्टीडिसिप्लिनरी मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। उनके पैर से गोली निकाल ली गई है, लेकिन बाएं पैर की हड्डी कई जगहों से टूट गई है। डॉक्टरों के सामने अब उस टूटी हुई हड्डी को जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती है। जल्द ही उनके पैर की सर्जरी की जाएगी।घायल कांस्टेबल को बर्दवान मेडिकल कॉलेज से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए एसएसकेएम के वुडबर्न वार्ड में लाया गया। शनिवार रात मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बोलपुर के लायक बाजार में डकैती के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां चला दी थीं। इस दौरान कांस्टेबल विश्वजीत दास के बाएं पैर में गोली लग गई थी। उन्हें पहले बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी रतन शेख बाद में पुलिस की गोलीबारी में मारा गया। उसके शरीर पर तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।