दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
वाशिंगटन में डर्ट्री बम हमले की आशंका, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का दावा
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान वाशिंगटन में डर्टी बम से हमला करने की योजना बना सकता है।
अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के अनुसार ईरान वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रशासनिक कार्यालय पर डर्टी बम हमले की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी प्रशासन के सात अधिकारियों से बातचीत के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। हालांकि व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि देश की मुख्य भूमि पर फिलहाल किसी आसन्न हमले की सूचना नहीं है।
विशेषज्ञों का कहना है कि डर्टी बम प्लूटोनियम जैसे रेडियोधर्मी पदार्थों से बनाया जाता है, जिससे पारंपरिक बमों की तुलना में काफी अधिक नुकसान होता है और इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। खुफिया रिपोर्ट में अमेरिकी राजधानी के कुछ संभावित ठिकानों को निशाने पर लेने का जिक्र किया गया है, जिसके बाद आपातकालीन तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिसे ने एक बयान में कहा कि अमेरिका स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तैयारी का मतलब यह नहीं है कि तेहरान द्वारा तुरंत कोई हमला किया जाने वाला है। इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के उप-कमांडर मेजर जनरल मोस्तफा इज्जादी ने हाल ही में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति पर टिप्पणी की थी।