RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

हैदराबाद में कांग्रेस अधिवेशन में पहुंचे इतालवी राजनेता, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

हैदराबाद में कांग्रेस के सम्मेलन में एक इतालवी राजनेता के शामिल होने और नारे लगाने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के एक सम्मेलन में इटली के एक राजनेता के शामिल होने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यह कार्यक्रम १३ और १४ नवंबर को हुआ था, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेता मौजूद थे। पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक भी इस सम्मेलन में शामिल हुए थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जियाकोमो ने दावा किया कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और इसे बचाने के लिए राहुल तथा कांग्रेस का समर्थन करना जरूरी है। इसके बाद उन्होंने वोट चोरी से जुड़े नारे भी लगाए।

इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद देश की सत्ता बदलने के लिए विदेशी ताकतों की मदद ले रहे हैं। उनका दावा है कि कुछ बाहरी शक्तियां देश के भीतर अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं। तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने भी सवाल उठाया कि देश के आंतरिक मामलों पर विदेशी नेता की टिप्पणियों का समर्थन करना क्या देशद्रोह नहीं है।