RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब प्रतिबंधित, विदेशी छात्रों पर सीमा तय

इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब प्रतिबंधित कर दिए गए हैं और विदेशी छात्रों का प्रवेश तीस प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।

इटली में स्कूलों के भीतर बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही स्कूलों में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर भी ऊपरी सीमा तय कर दी गई है। शरणार्थी विवाद को रोकने के उद्देश्य से संसद में पारित एक नए विधेयक के तहत यह कदम उठाया गया है।

नियम के अनुसार, कोई भी स्कूल तीस प्रतिशत से अधिक विदेशी छात्रों को प्रवेश नहीं दे सकता है। यदि कोई छात्रा बुर्का या नकाब पहनकर स्कूल आती है, तो उसे अधिकतम एक हजार यूरो तक का जुर्माना देना पड़ सकता है, जो भारतीय मुद्रा में एक लाख रुपये से अधिक है।

इटली की संसद में शरणार्थी से जुड़े विवादों को नियंत्रित करने के लिए इस नए कानून को मंजूरी दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन नियमों का उद्देश्य स्कूलों में व्यवस्था बनाए रखना है।