पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
भाजपा के खिलाफ संयुक्त लड़ाई, कुणाल के बयान पर शुभंकर की प्रतिक्रिया
तृणमूल विधायक कुणाल घोष द्वारा भाजपा के खिलाफ संयुक्त लड़ाई का आह्वान करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने प्रतिक्रिया दी है।
तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रिया रंजन दासमुंशी की प्रतिमा अनावरण के मंच से यह बात कही, जहां वाम और कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे।
कुणाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि अलग विचारधारा और झंडे होने के बावजूद लोगों पर हो रहे अत्याचार को रोकने और अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनावी गठबंधन या सीटों के तालमेल के मुद्दों को अभी किनारे रखकर पहले आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरना आवश्यक है।
शुभंकर ने आगे कहा कि धर्म के नाम पर भेदभाद और लोगों के अधिकार छीनने की कोशिशों के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को आगे आना होगा। उन्होंने देशहित में पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया है।