भारत · राष्ट्रिक्स वायर
कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी की आत्मकथा पर टिप्पणी करने के बाद भाजपा सांसद कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित आत्मकथा के बाद भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनपर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा करते हुए कंगना ने सोनिया गांधी की संपत्ति और उनके राजनीतिक सफर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की है।
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दावा किया कि गांधी परिवार के कई सदस्यों के निधन के बाद कैसे एक विदेशी नागरिक सत्ता के केंद्र में आ गईं। भाजपा सांसद ने यह भी सवाल किया कि बिना किसी स्पष्ट आय के वह दुनिया की अमीर महिलाओं की सूची में कैसे शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि फिल्म 'इमरजेंसी' पर काम करने के दौरान उन्हें गांधी परिवार से जुड़े कई विषयों की जानकारी मिली थी।
कंगना के इन बंयानो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की। अस्सी साल की महिला के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने पर नेटिज़न्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया।