जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर
क्या रसोई की इन गलतियों से कम हो रही है बचत, जानिए वास्तु के नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर से जुड़ी कुछ आदतें और गलतियां परिवार की आर्थिक बचत और सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति और बचत काफी हद तक रसोईघर की व्यवस्था और साफ-सफाई पर निर्भर करती है। कई बार अनजाने में की गई कुछ छोटी-सी गलतियां घर में आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
वास्तु के अनुसार रातभर गूंथा हुआ आटा रसोई में खुला या बर्तन से ढंककर नहीं छोड़ना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आटा बच जाए तो उसे फ्रिज में रख देना बेहतर माना गया है। रसोई में कचरा जमा न होने दें और डस्टबिन हमेशा ढंककर रखें तथा रोजाना साफ करें।
घर में टूटे या चटके हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। कप, प्लेट या गिलास टूटने पर उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि इन्हें गरीबी का संकेत माना जाता है। रसोईघर में दवाइयां रखना भी शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए दवाओं के लिए अलग स्थान होना चाहिए।
गैस चूल्हे के ठीक सामने आईना या शीशा लगाना वास्तु के नियमों के खिलाफ माना जाता है, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। रात के खाने के बाद बेसिन में झूठे बर्तन छोड़ने से बचें और सोने से पहले रसोई साफ कर लें। इसके अलावा चावल और दाल के डिब्बों को पूरी तरह खाली न होने दें और खाना बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह रखें।