RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

कोलकाता नगर निकाय चुनाव, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश ने संकेत दिया है कि कोलकाता नगर निकाय चुनावों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सोमवार को एक साथ सुनवाई होगी।

कोलकाता नगर निगम चुनाव से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मौखिक रूप से कहा है कि इस संबंध में सभी मामलों की सुनवाई एक साथ की जाएगी। इससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने निर्देश दिया था कि एकल पीठ में वार्ड परिसीमन मामले का निपटारा होने तक चुनाव की घोषणा नहीं की जा सकती है। उस आदेश को चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत का रुख किया था और जल्द सुनवाई का आग्रह किया था।

राज्य के नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि वे चाहते हैं कि चुनाव जल्द से जल्द हों। उनका दावा है कि नगर निकायों में जनप्रतिनिधि न होने के कारण लोगों को सेवाएं देने में परेशानी आ रही है और विपक्षी दल चुनाव टालने की कोशिश कर रहे हैं।

दूसरी ओर, उद्योग मंत्री तापस राय ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव के पक्ष में रहती है। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों के पास जनसमर्थन और संगठनात्मक ताकत नहीं है, वे चुनाव में देरी कराना चाहते हैं।