RASHTRIX 24X7 NEWS

कोलकाता · राष्ट्रिक्स वायर

लाल सिग्नल पर भी नहीं रुकी कोलकाता-साइरांग एक्सप्रेस, चालक केबिन का वीडियो आया सामने

लाल सिग्नल देखने के बावजूद कोलकाता-साइरांग एक्सप्रेस रुक नहीं पाई और चालक केबिन का वीडियो सामने आया है।

लाल सिग्नल होने के बावजूद कोलकाता-साइरांग एक्सप्रेस को रोका नहीं जा सका। दुर्घटना के समय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चालक ट्रेन को रोकने का प्रयास करते दिख रहा है लेकिन ब्रेक काम नहीं कर रहे थे। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने बताया कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है।

सामने आए वीडियो में चालक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ब्रेक पाइप काम नहीं कर रहा है। इसके साथ ही ए९ और एसए९ ब्रेक वाल्व के साथ आपातकालीन ब्रेक भी काम नहीं कर रहे थे। रेलवे विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्य रिजर्वायर के पूरी तरह से काम करना बंद करने पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

रेलवे के अनुसार इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।