RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

कोलकाता वार्ड परिसीमन मामला, अभिषेक बनर्जी और तृणमूल ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की

कोलकाता नगर निगम वार्ड परिसीमन मामले में अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है।

कोलकाता नगर निगम के वार्ड परिसीमन मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस की तरफ से भी शीर्ष अदालत में एक अलग याचिका दायर की गई है, जिसमें उनका पक्ष भी सुने जाने का अनुरोध किया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने वार्ड परिसीमन मामला का निपटारा होने तक नगर निकाय चुनाव की घोषणा पर रोक लगा दी थी, जिसके खिलाफ राज्य सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद सरकार ने वार्डों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया था, जिसका विरोध करते हुए मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लंबे समय से लंबित नगर निगम चुनावों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। इस आदेश को चुनौती देते हुए नगर विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। इसी बीच, अभिषेक बनर्जी और पार्टी ने भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर यह मांग की है कि सभी पक्षों की बात सुने बिना कोई एकतरफा आदेश न दिया जाए।