मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
रामायण की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा टला, कलाई कटने की आ गई थी नौबत
रामायण की शूटिंग के दौरान एक भारी कंगन को हटाने के लिए हेक्सा ब्लेड का इस्तेमाल करना पड़ा, जिससे कलाई कटने का खतरा पैदा हो गया था।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के सेट पर अभिनेत्री लारा दत्ता एक खतरनाक स्थिति में फंस गई थीं। फिल्म में कैकेयी का किरदार निभा रही लारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शूटिंग के पीछे की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें एक डरावना अनुभव सामने आया है।
अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया कि शूटिंग के दौरान उनके हाथ से एक भारी कंगन निकालने में मेकअप और प्रोडक्शन टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कंगन को हटाने के लिए आखिरकार हेक्सा ब्लेड का इस्तेमाल करना पड़ा।
इस डरावने पल को याद करते हुए लारा ने लिखा कि किरदार के पीछे बहुत कुछ होता है और एक समय ऐसा आ गया था जब उनकी कलाई लगभग कट ही जाती। सोशल मीडिया पर उनके इस खुलासे के बाद से फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही भारी क्रेज देखा जा रहा है।