दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
अमेरिका छोड़ें या नौकरी छोड़ें, आईबीएम ने विदेशी कर्मचारियों को दिया निर्देश
आईबीएम ने विदेशी कर्मचारियों के लिए वीजा प्रायोजन बंद करते हुए उन्हें इस साल के अंत तक अमेरिका छोड़ने का निर्देश दिया है।
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईबीएम ने अपनी कंसल्टिंग सेवाओं के कई पदों के लिए एच-वन बी वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन बंद करने का निर्णय लिया है। अमेरिकी नीतियों के प्रभाव के बीच इस कदम से कई विदेशी कर्मचारियों और भारतीय प्रवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने प्रभावित कर्मियों को इस साल के आखिरी दिन तक अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। इस फैसले से कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ गई है। कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समयसीमा के भीतर देश छोड़ना अनिवार्य है। इस स्थिति से कई पेशेवर सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।