RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

जंगली बिल्ली को मारकर पकाने की योजना, बागडोगरा में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कर्सियांग वन प्रभाग के बागडोगरा में जंगली बिल्ली को मारकर पकाने की साजिश रचने के आरोप में वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वन विभाग ने एक व्यक्ति को जंगली बिल्ली का शिकार कर उसे पकाने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना कर्सियांग वन प्रभाग के बागडोगरा रेंज के वेस्टिजोत गांव में हुई। आरोपी की पहचान हरमन मुंडा के रूप में हुई है। चाय बागान क्षेत्रों में अक्सर जंगली बिल्लियां देखी जाती हैं। एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन कर्मियों ने मौके से आरोपी को दबोच लिया। घटनास्थल से मृत जानवर के अवशेष भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। बरामद किए गए अंगों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने जंगली बिल्ली को मारकर खाने की योजना बनाने की बात स्वीकार कर ली है। वन अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।