RASHTRIX 24X7 NEWS

जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर

पुरुष स्वास्थ्य जागरूकता, लक्षणों की अनदेखी क्यों खतरनाक

शारीरिक लक्षणों को नजरअंदाज करने की पुरुषों की प्रवृत्ति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बुलावा दे सकती है।

कई पुरुषों में शारीरिक लक्षणों को नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति देखी जाती है। थकान, नींद न आना या बार-बार पेशाब आने जैसे संकेतों को काम का दबाव या उम्र का असर मानकर टाल दिया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार इस तरह की लापरवाही बड़े खतरे का कारण बन सकती है। प्रोस्टेट कैंसर, दिल की बीमारी और मधुमेह जैसी समस्याएं कई बार चुपचाप घर कर लेती हैं।

पेशाब से जुड़ी परेशानियों को कई लोग उम्र का सामान्य बदलाव मान लेते हैं। शुरुआती चरण में प्रोस्टेट कैंसर के कोई लक्षण नहीं भी हो सकते हैं। इसलिए चिकित्सकों से सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा, यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करने से लोग कतराते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि ये समस्याएं मधुमेह या उच्च रक्तचाप से जुड़ी हो सकती हैं।

गलत जीवनशैली, धूम्रपान और खानपान की अनियमित आदतें हृदय रोग का खतरा बढ़ाती हैं। रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की जांच न कराने पर दिल की बीमारी के संकेत समय पर पता नहीं चलते। इसके अलावा थकान या अत्यधिक प्यास जैसे लक्षणों को भी गंभीरता से नहीं लिया जाता। चिकित्सकों की सलाह है कि पच्चीस वर्ष की आयु के बाद नियमित रूप से रक्त शर्करा की जांच करानी चाहिए।

काम की व्यस्तता और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कई पुरुष अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देते। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय पर स्वास्थ्य जांच स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है।