खेल · राष्ट्रिक्स वायर
मिशेल ने शुरू किया अभ्यास, डर्बी में वापसी की संभावना
मोहन बागान के ब्राजीलियाई स्टार मिगुएल फिगुएरा ने डर्बी से पहले पूर्ण अभ्यास शुरू कर दिया है।
मोहन बागान के ब्राजीलियाई फुटबॉलर मिगुएल फिगुएरा ने आगामी डर्बी मैच से पहले पूर्ण अभ्यास शुरू कर दिया है। कोच पानागियोतिस दिलम्पेरिस ने चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ मैच के लिए उन्हें गोवा नहीं 1था। गोवा में जीत दर्ज करने के बाद टीम का पूरा ध्यान डर्बी पर है। मैच में वह कितने समय खेलेंगे, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
पिछले मैच में जेमी मैकलारेन की वापसी हुई थी, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी। मिगुएल के पूरी तरह फिट होकर लौटने से टीम की आक्रमण से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी। गुरुवार के अभ्यास सत्र में कोच ने कई संयोजनों पर परीक्षण किया। चर्चिल मैच में नजर आई मध्यपंक्ति की कमियों को सुधारने पर काम चल रहा है। अपुइया के स्वस्थ होने से मिडफील्ड की समस्या कुछ हद तक कम हुई है, हालांकि थकान के कारण द्राजिच और अभिषेक सिंह ने अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया।
नार्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ आईएसएल का पहला मैच हारने के बाद मोहन बागान ने लगातार पांच मुकाबले जीते हैं। खिलाड़ियों के चोट से उबरने के बाद टीम ईस्ट बंगाल के खिलाफ उतरने से पहले राहत की स्थिति में है।