भारत · राष्ट्रिक्स वायर
कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हमला, तीन घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ गश्ती दल पर गोलीबारी की, जिसमें तीन जवान घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। दीवाली के त्योहारी माहौल के बीच यह आतंकी हमला हुआ है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और मीरपुर में गश्त कर रहे सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाकर फरार हो गए।
इस आतंकी हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फरार हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।