RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

इस महीने मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना, तेज हुई अटकलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी २३ नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं, जिसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में आगामी २३ नवंबर को बड़ा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, युवा पीढ़ी के बीच स्वीकार्यता बढ़ाने और विभिन्न स्तरों पर विरोध को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नए चेहरों को सरकार में शामिल कर सकते हैं। यह तैयारी २०२९ के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही है। त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

संविधान संशोधन बिल पास कराने और सीट पुनर्गठन से पहले इस राजनीतिक बदलाव को बेहद अहम माना जा रहा है। लोकसभा में जरूरी आंकड़ा जुटाने के लिए एनडीए गठबंधन से बाहर के दलों को भी साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में नए सहयोगियों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा है।

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले यह फेरबदल पूरा होने की उम्मीद है। इस बदलाव में करीब सात से आठ नए सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। दूसरी ओर, कई मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। संभावित नए मंत्रियों की सूची में कई जाने-माने सासंदों के नाम चर्चा में हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।