RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

भारत में अब राजतंत्र नहीं चलता, प्रिंस विलियम से बोले सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान ने मुंबई में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम से मुलाकात की।

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम एक दशक बाद भारत आए हैं। बुधवार शाम को विलियम मुंबई में धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात अभिनेता सैफ अली खान से हुई।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सैफ ने बताया कि दोनों के बीच भारत-ब्रिटेन के सांस्कृतिक संबंधों, सिनेमा, संगीत और क्रिकेट पर चर्चा हुई। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी को लेकर भी बातचीत हुई।

जब बातचीत में राजतंत्र का प्रसंग आया, तो सैफ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने विलियम से कह दिया था कि भारत में अब राजतंत्र नहीं चलता है। अभिनेता की इस टिप्पणी पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।