RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

पूर्व बर्द्धमान में रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

पूर्व बर्द्धमान में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की टक्कर से मां और बेटी की मौत हो गई।

पूर्व बर्द्धमान जिले में रेल पटरी पार करने के दौरान एक ट्रेन की टक्कर से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूजा दास और पल्लवी दास के रूप में हुई है, जो मंगलकोट थाना क्षेत्र के कृष्णबाटी गांव की रहने वाली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब वे अपने मायके से लौट रही थीं, तब उन्होंने खाना जंक्शन के पास बिना सिग्नल देखे पटरी पार करने की कोशिश की। उसी समय डाउन आसनसोल-सियालदह इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां आ गई और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बर्द्धमान स्टेशन की जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।