RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

रामायण के बजट पर मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, विशेष आयोग गठित करने की मांग

अभिनेता मुकेश खन्ना ने रामायण फिल्म के चार हजार करोड़ रुपये के बजट पर सवाल उठाते हुए पौराणिक फिल्मों के लिए एक विशेष आयोग गठित करने की मांग की है।

अभिनेता मुकेश खन्ना ने महाकाव्य पर आधारित फिल्मों को लेकर एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने रामायण फिल्म के भारी-भरकम बजट और कहानी की प्रस्तुति पर सवाल उठाया है। उनका दावा है कि चार हजार करोड़ रुपये खर्च करना केवल धन की बर्बादी है।

अभिनेता ने आरोप लगाया है कि भव्यता दिखाने के चक्कर में कहानी का मूल सार खो गया है। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के लुक और साई पल्लवी के एक्शन दृश्यों पर भी सवाल उठाए थे।

सेंसर बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाते हुए खन्ना ने एक विशेष आयोग के गठन की मांग की है। उनका कहना है कि पौराणिक या ऐतिहासिक चरित्रों पर फिल्म बनाने से पहले अनुभवी लोगों की एक समिति द्वारा उसकी समीक्षा की जानी चाहिए और अनुमति मिलने के बाद ही फिल्म बनाई जानी चाहिए।