भारत · राष्ट्रिक्स वायर
कर्नाटक में मुस्लिम परिवार ने पेश की मिसाल, तीस साल से कर रहे हैं लक्ष्मी पूजा
कर्नाटक के जक्काली गांव के रहने वाले कुतुबुद्दीन गदाद पिछले पैंतीस वर्षों से हर साल दीपावली पर विधि-विधान से लक्ष्मी पूजा करते आ रहे हैं।
कर्नाटक के एक गांव में पिछले कई वर्षों से एक मुस्लिम व्यक्ति दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी पूजा का आयोजन कर रहे हैं। जक्काली गांव के रहने वाले कुतुबुद्दीन गदाद करीब पैंतीस साल से इस परंपरा को निभा रहे हैं। उनकी गांव में टायर सुधारने की एक छोटी दुकान है। हर साल रोशनी के इस पर्व पर वह अपनी दुकान और घर को रंग-बिरंगे बल्बो तथा दीयों से सजाते हैं। दीपावली की अमावस्या की रात वह अपनी दुकान में लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करते हैं और पूरी निष्ठा के साथ अनुष्ठान करते हैं। देवी को स्थानीय मिठाइयां और फल अर्पित किए जाते हैं। पूजा संपन्न होने के बाद बलिप्रतिपदा के दिन एक सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें गांव के सभी समुदायों के लोग शामिल होते हैं। इस आयोजन में कुतुबुद्दीन के परिवार के सभी सदस्य अपनी हिस्सेदारी निभाते हैं। उनकी पत्नी, बच्चे और बहुएं मिलकर सारे काम संभालते हैं। कुतुबुद्दीन का कहना है कि उन्हें इस पूजा से मानसिक शांति मिलती है और गांव में सभी लोग भाईचारे के साथ रहते हैं।