दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
वर्ष २०३५ तक दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकते हैं मुस्लिम
अमेरिकी शोध संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष २०३५ तक मुस्लिम दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकते हैं।
सदीयों से ईसाई दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह रहे हैं। हालांकि आने वाले वर्षों में यह जनसांख्यिकी समीकरण बदल सकता है। अमेरिकी शोध संस्थान प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष २०३५ तक मुस्लिम दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बनकर ईसाइयों को पीछे छोड़ सकते हैं। शोध संस्थान ने अपने हालिया अध्ययन में वैश्विक धार्मिक जनसांख्यिकी को लेकर यह संभावना जताई है।
प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक आबादी और धार्मिक गठन में यह बदलाव आने की उम्मीद है। इस बदलाव को लेकर संस्थान ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट जारी की है।