RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

मुस्ताफिजुर रहमान ने आईपीएल नीलामी से नाम लिया वापस

आलोचना के डर से बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने आगामी आईपीएल नीलामी से खुद को दूर रखा है।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग की मिनी नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज नहीं कराया है। गोवा में १६ दिसंबर को यह नीलामी आयोजित होनी है। शुरुआती सूची में बांग्लादेश के बारह खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, लेकिन इस बाएं हाथ के गेंदबाज का नाम इसमें नहीं है।

खिलाड़ी ने इस मामले पर खुद कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि देश में आलोचना के डर से उन्होंने यह कदम उठाया है। उनके दोस्तों ने मीडिया को बताया कि पिछले साल की यादें अभी भी ताजा हैं और उन्हें डर था कि नीलामी में अनसोल्ड रहने पर उन्हें देश में तीखी आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

भारतीय लीग में नहीं खेलने के बावजूद, वह पाकिस्तान सुपर लीग में भाग ले सकते हैं। पिछले सत्र में उन्होंने लाहौर कलंदर्स का प्रतिनिधित्व किया था और मौका मिलने पर वह इस बार भी उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल इस गेंदबाज के भारतीय लीग में खेलने को लेकर काफी विवाद हुआ था। एक फ्रेंचाइजी द्वारा चुने जाने के बाद भी वह बोर्ड के निर्देशों के कारण खेल नहीं पाए थे।