RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

म्यांमार ने रोहिंग्याओं के खिलाफ नरसंहार किया, आईसीजे का फैसला

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने कहा कि म्यांमार ने रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नरसंहार किया है।

म्यांमार ने रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नरसंहार किया है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय यानी आईसीजे ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में यह बात कही। अदालत की ओर से बताया गया कि रोहिंग्या समुदाय पर हुआ यह अत्याचार और उत्पीड़न नरसंहार के बराबर है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के इस फैसले से पूरी दुनिया में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। लंबे समय से म्यांमार की सेना पर रोहिंग्या समुदाय पर अत्याचार करने और उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करने के आरोप लग रहे थे। आखिरकार अंतरराष्ट्रीय अदालत में उन आरोपों पर फैसला सुना दिया गया है। अदालत के इस ऐतिहासिक फैसले को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय का म्यांमार पर दबाव और बढ़ सकता है।