RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

नंदिता और शिबोप्रसाद की नई हिंदी फिल्म, मुख्य भूमिका में दिखेंगे रवि किशन

निर्देशक नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी कोरियाई संस्कृति के प्रभाव पर आधारित एक नई हिंदी फिल्म लेकर आ रहे हैं।

निर्देशक जोड़ी नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी भारतीय समाज पर कोरियाई संस्कृति के प्रभाव को दर्शाती एक पैन-इंडिया हिंदी फिल्म बना रही है। इस फिल्म में सांसद और अभिनेता रवि किशन मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसकी पटकथा जिया सेन ने लिखी है। अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। करीबी सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म हास्य के माध्यम से यह दिखाएगी कि कैसे कोरियाई संस्कृति युवाओं की जीवनशैली को प्रभावित कर रही है। 'पोस्टु' के बाद बंगाली निर्देशक जोड़ी की यह अगली हिंदी फिल्म होगी। हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए रवि किशन को इस परियोजना से जोड़ा गया है।