RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज फिर से शुरू करने की वकालत की

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने राजनीति को दरकिनार कर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज दोबारा शुरू करने की बात कही है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने राजनीति से ऊपर उठकर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज फिर से शुरू करने की मांग की है। संयुक्त अरब अमीरात में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि खेल पर ध्यान दिया जाना चाहिए, राजनीति पर नहीं। सिद्धू के अनुसार, सरकारें राजनीतिक फैसले लेती हैं लेकिन जब दोनों देशों के रिश्ते सुधरते हैं, तो क्रिकेट मेलजोल बढ़ाने का काम करता है। दोनों चिरप्रतिक्वंद्वी देशों के बीच २०१२-१३ के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है और वे केवल बहुपक्षीय टूर्नामेंटों में आमने-सामने आते हैं। हाल ही में यूथ एशिया कप के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्म बहस देखने को मिली थी। मुंबई हमलों के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और बीसीसीआई वहां खेलने से इनकार करता रहा है, जिसके चलते आईसीसी प्रतियोगिताएं अब हाइब्रिड मॉडल पर खेली जाती हैं।