RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

राजनीति छोड़ने के संकेत दिए प्रसुन्न बनर्जी, दल बदलने की अटकलें तेज

तृणमूल नेता कुणाल घोष के साथ एक कार्यक्रम के दौरान एनसीपीआई सांसद प्रसुन्न बनर्जी ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए।

एनसीपीआई सांसद प्रसुन्न बनर्जी ने राजनीति छोड़ने और चुनाव न लड़ने के संकेत दिए हैं। हावड़ा से सांसद प्रसुन्न शुक्रवार को एक कार्यक्रम में तृणमूल नेता कुणाल घोष के साथ मंच पर नजर आए।

इस कार्यक्रम के दौरान कुणाल घोष ने प्रसुन्न बनर्जी के दिल्ली जाने और वहां के नेताओं के साथ जुड़ने पर नाराजगी जताई। पास बैठे प्रसुन्न बनर्जी ने उनकी बात पर सहमति जताई और इसे अपनी गलती माना।

बाद में प्रसुन्न ने कहा कि उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह केवल फुटबॉल पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ भी की। इस घटना के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।