RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

रामायण देखकर निराश हुए नीतीश भारद्वाज, अपनी पुरानी तारीफ वापस ली

अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर गहरी निराशा जताई है और अपनी पिछली प्रशंसा वापस ले ली है।

बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ देखने के बाद गहरी निराशा व्यक्त की है। उनका मानना है कि फिल्म में रावण को एक उदार और निष्पक्ष चरित्र के रूप में पेश किया गया है, जिससे महाकाव्य का मूल नैतिक ढांचा बदल जाता है। इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई है।

नीतीश ने लिखा है कि रामायण भारत की सभ्यतागत और आध्यात्मिक चेतना का अहम हिस्सा है और इसके पात्रों को हल्के में नए सिरे से परिभाषित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वीएफएक्स की चमक-धमक इस महाकाव्य के दार्शनिक और आध्यात्मिक सार का विकल्प नहीं हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के ट्रेलर पर की गई अपनी पिछली तारीफ को भी वापस ले लिया है।