RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

कोई हमें अलग नहीं कर सकता, गोविंदा को लेकर बोलीं सुनीता

तलाक की अटकलों के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के वैवाहिक जीवन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। तलाक और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की खबरों के बीच सुनीता ने दावा किया है कि उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता है।

एक साक्षात्कार में सुनीता ने कहा कि उनकी शादी को लगभग चालीस साल हो चुके हैं और फिलहाल उनका बुरा वक्त चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता अब भगवान के भरोसे है।

इससे पहले गोविंदा और एक युवा अभिनेत्री के संबंधों को लेकर काफी चर्चा हुई थी, जिस पर सुनीता ने भी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, गोविंदा का कहना है कि सुनीता उनकी पहली प्यार हैं और वह उन्हें कभी सार्वजनिक रूप से अपमानित नहीं करना चाहते। अभिनेता ने यह भी दावा किया कि उनके धर्म में तलाक जैसी कोई बात नहीं है।