RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

नागेरबाजार में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, बहन ने खोले राज़

कोलकाता के नागेरबाजार में हॉस्टल के कमरे से एनआरएस अस्पताल के डॉक्टर का शव मिलने के बाद परिवार ने रैगिंग और हत्या का आरोप लगाया है।

कोलकाता के नागेरबाजार में एक हॉस्टल के कमरे से एनआरएस अस्पताल के एक डॉक्टर का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक डॉक्टर की पहचान अभिजीत सरकार के रूप में हुई है। परिवार ने रैगिंग और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की बहन पियाली सरकार ने बताया कि अभिजीत ने पहले भी फोन पर अपनी परेशानियों का जिक्र किया था और उत्पीड़न से बचने के लिए उसने अपना हॉस्टल भी बदल लिया था। अभिजीत ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे जिसमें उसने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी और बार-बार 'वे' लोगों का जिक्र किया था।

बहन के अनुसार भाई दूज से पहले उनकी अभिजीत से आखिरी बार बात हुई थी। वीडियो कॉल के दौरान उसने बताया था कि वह बड़ी मुसीबत में है और परिवार को इससे दूर रहने की चेतावनी दी थी। परिवार ने स्वीकार किया कि जब अभिजीत ने सोशल मीडिया पर ज़हर दिए जाने और धमकियों को लेकर पोस्ट किए थे, तब उन्होंने स्थिति की गंभीरता को नहीं समझा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।