पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
नागेरबाजार के हॉस्टल से एनआरएस के डॉक्टर का शव बरामद, पुलिस जांच शुरू
नागेरबाजार के एक हॉस्टल से एनआरएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नागेरबाजार के एक हॉस्टल से एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान तीस वर्षीय अभिजीत सरकार के रूप में हुई है, जो एनआरएस में हाउस स्टाफ थे। पुलिस ने रविवार शाम हॉस्टल के कमरे से उनका शव बरामद किया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हॉस्टल के अन्युु निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कुछ निवासियों ने दावा किया कि हॉस्टल के भीतर से बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनी गई थीं। इस दावे को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य रहस्य है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज के मर्ग में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।