पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
बक्सा लाई गई बाघिन के गर्भपात पर एनटीसीए का बयान, बिना जांच के लाई गई थी बाघिन
केंद्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने कहा है कि बिहार से स्थानांतरित करने से पहले बाघिन की चिकित्सा जांच करना संभव नहीं था।
बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बक्सा टाइगर रिजर्व लाने से पहले बाघिन की कोई चिकित्सकीय जांच नहीं कराई गई थी। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बेहोश करने के बाद बाघ के मामले में कम समय में सभी जांच करना संभव नहीं होता है। अधिकारियों को यह संदेह नहीं था कि बाघिन गर्भवती थी।
बीते आठ नवंबर को बाड़े से बाहर निकलने से पहले बाघिन के दो भ्रूण नष्ट हो गए थे। इनमें से एक भ्रूण को बाघिन ने खुद खा लिया और दूसरे को बक्सा अधिकारियों ने बरामद किया। विशेषज्ञों का मानना है कि पहली बार गर्भधारण के दौरान ऐसा होना सामान्य बात है। केंद्रीय निकाय ने इस घटना की जांच के लिए एक दल भेजा है।
बाघिन के गर्भवती होने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राज्य के वन मंत्री मनोज कुमार ओरांव ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि, एनटीसीए के अधिकारियों का दावा है कि इस मामले में किसी को दोषी ठहराए जाने की कोई बात नहीं है। यह जांच दल भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपनी सिफारिशें देगा। बाघिन के सामान्य होने के बाद और बाघ लाने की योजना है।