RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

मिस्र में तेल टैंकर में भीषण आग, कम से कम ३१ लोगों की मौत

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास एक तेल टैंकर में आग लगने से कम से कम ३१ लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास एक तेल टैंकर में भीषण आग लगने से कम से कम ३१ लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम २१ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। बुधवार रात काहिरा के पास रिंग रोड इलाके में यह हादसा हुआ। अचानक लगी यह आग तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गई। आग की चपेट में आने से बीस से अधिक कारें और मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण रात के समय आसमान में लपटें और धुआं छा गया था।