RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

पाकिस्तान ने हिंदू संन्यासी माता हसी देवी के नाम पर जारी किया स्मारक सिक्का

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने हिंदू संन्यासी माता हसी देवी की दो सौवीं जयंती पर दो सौ रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया है।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने हिंदू संन्यासी माता हसी देवी की दो सौवीं जयंती के अवसर पर एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया है। दो सौ रुपये के इस सिक्के पर उनके स्मारक की तस्वीर अंकित है।

बैंक का कहना है कि यह निर्णय उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रभाव को सम्मान देने के लिए लिया गया है। यह सिक्का तांबे और निकेल से बनाया गया है। वह सिंध प्रांत के शादानी दरबार की पांचवीं प्रमुख थीं।

इससे पहले अक्टूबर महीने में भारत में भी उनकी जयंती पर एक स्मारक सिक्का जारी किया गया था, जिसका अनावरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। वह सिंध के सबसे बड़े हिंदू मंदिर शादानी दरबार से जुड़ी थीं।