दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
एआई की मदद से बम बनाने की साजिश, लाहौर में पाकिस्तानी किशोर गिरफ्तार
लाहौर में एआई चैटबॉट की मदद से बम बनाने और हमले की साजिश रचने के आरोप में १७ वर्षीय पाकिस्तानी किशोर को गिरफ्तार किया गया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट का उपयोग करके बम बनाने की कोशिश करने और एक कॉलेज पर हमले की साजिश रचने के आरोप में एक पाकिस्तानी किशोर को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी एजेंसी एफबीबीआई से मिली जानकारी के आधार पर पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनसीसीआईए) ने उसे गिरफ्तार किया।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की उम्र १७ वर्ष है और वह लाहौर का रहने वाला है। वह अमेरिकी एआई फर्म एंथ्रोपिक के 'क्लोड' चैटबॉट से बातचीत कर रहा था। उसने पोटाशियम अमोनियम नाइट्रेट और चीनी के मिश्रण से विस्फोटक बनाने का तरीका जानने की मांग की थी और एक स्थानीय शिक्षण संस्थान पर हमले की योजना बनाई थी।
एंथ्रोपिक कंपनी ने इस बातचीत की शिकायत एफबीआई से की थी, जिसके बाद अमेरिकी एजेंसी ने पाकिस्तानी अधिकारियों को इसकी सूचना दी। एनसीसीआईए ने सोमवार को किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
जांचकर्ताओं ने आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है। हालांकि, उसके घर से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। इस हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।