RASHTRIX 24X7 NEWS

कोलकाता · राष्ट्रिक्स वायर

कोलकाता-मुंबई उड़ान में हाईजैक की धमकी, आरोपी यात्री गिरफ्तार

काम पर जाने से बचने के लिए यात्री ने विमान में फर्जी हाईजैक की धमकी दी थी।

कोलकाता से मुंबई जाने वाली एक उड़ान में हाईजैक की धमकी मिलने के बाद एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के अधिकारियों ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे अपनी इच्छा के विरुद्ध काम पर जाने के लिए मजबूर किया गया था। यात्रा को बाधित करने और ऑफिस जाने से बचने के लिए उसने विमान में फर्जी हाईजैक की धमकी दी थी।

अधिकारियों ने विमान में मौजूद कई यात्रियों के हस्तलेखन के नमूने एकत्र किए थे, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है और आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।