RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की उड़ानें रद्द होने से हंगामा, यात्रियों का विरोध

दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने पर स्पाइसजेट के खिलाफ यात्रियों ने नाराजगी जताई और हंगामा किया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों में भारी असंतोष देखने को मिला। स्पाइसजेट एयरलाइन के खिलाफ यात्रियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

इस विवाद की शुरुआत उड़ान संख्या एसजी 603 को लेकर हुई। 19 नवंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली इस उड़ान के पहले देरी से चलने और बाद में पूरी तरह रद्द होने की खबर आई, जिससे यात्री भड़क उठे।

स्थिति को संभालने में विफल रहने पर यात्रियों ने एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। यात्रियों ने सवाल किया कि उन्हें अचानक उड़ान रद्द होने की जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई।

वायरल हुए एक वीडियो में यात्री चेक-इन काउंटर पर झुककर गुस्सा जाहिर करते नजर आए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक कर्मचारी ने गुस्से में यात्री को बाहर आने की चुनौती दी, जिससे विरोध और तेज हो गया।

पता चला है कि इस सप्ताह एसजी 603 की अधिकांश उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों की चिंता और बढ़ गई है।