RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

सिलीगुड़ी में पुलिस पर हमला, दो घायल और सात हिरासत में

सिलीगुड़ी के डबग्राम इलाके में स्थानीय लोगों के एक समूह द्वारा पुलिस दल पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक थाना प्रभारी और एक वाहन चालक घायल हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशांति की सूचना मिलने पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया और पुलिस के तीन वाहनों में तोड़फोड़ की। इस हिंसक झड़प में घायल हुए अधिकारियों की पहचान थाना प्रभारी गौतम मल्लिक और चालक के रूप में हुई है।घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए रातभर डबग्राम क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करके कानूनी कार्रवाई की जा सके।