RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

पुलिस द्वारा मतदाताओं के दस्तावेज जांचने पर चुनाव आयोग सक्रिय

मतदाताओं के घरों तक जाकर पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगने के मामले पर आयोग ने संज्ञान लिया है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस और नागरिक स्वयंसेवक उन लोगों के घरों का दौरा कर रहे जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि किस आदेश के तहत पुलिस यह काम कर रही है। माकपा की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद निर्वाचन आयोग हरकत में आया। हावड़ा के जगाछा और सांतरागाछी जैसे इलाकों में पुलिस द्वारा घर-घर जाकर दस्तावेज मांगे जाने की बात सामने आई है। निवासियों द्वारा आदेश दिखाने को कहने पर पुलिस कोई लिखित निर्देश नहीं दिखा सकी।

माकपा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम १९५० के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने और उसकी निगरानी करने का अधिकार चुनाव आयोग के पास है पुलिस के पास नहीं। आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने भी इस प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई है और नागरिकों को सलाह दी है कि यदि पुलिस बिना किसी वैध आदेश के घर आए तो वे उनसे सवाल करें।

दूसरी ओर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में संशोधन के लिए संबंधित व्यक्ति की सहमति सबसे महत्वपूर्ण है। केवल कंप्यूटर आधारित विसंगतियों के आधार पर किसी का नाम नहीं काटा जा सकता। आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पुरानी सूचियों के साथ आंकड़ों का मिलान किया जाए और मतदाता के हस्ताक्षर के बिना कोई बदलाव न किया जाए।