RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

दिवाली पर मांसाहारी खाना खाने को लेकर विवादों में घिरीं प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजिल्स में अपनी दिवाली पार्टी के दौरान प्रॉन कबाब खाने की तस्वीर सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

लॉस एंजिल्स में अपनी दिवाली पार्टी की तस्वीरें साझा करने के बाद प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो गईं हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने जश्न की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वह लाल लहंगे में अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी जोनास के साथ नजर आ रही थीं।

पारंपरिक पोशाक और जश्न की तस्वीरों के बीच एक तस्वीर में अभिनेत्री प्रॉन कबाब खाते हुए दिखाई दीं। इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। नेटिज़न्स के एक वर्ग ने सवाल उठाया कि वह दिवाली के दिन मांसाहारी भोजन कैसे कर सकती हैं। कई लोगों ने उन पर पारंपरिक रीति-रिवाज और संस्कारों को भूलने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने दीयों की जगह मोमबत्तियों का इस्तेमाल करने को लेकर भी उनकी आलोचना की।

दूसरी ओर, प्रशंसकों का कहना है कि पार्टी में मौजूद हॉलीवुड के दोस्तों के लिए मेनू में मांसाहारी व्यंजन रखे गए होंगे। तमाम सफाई के बावजूद त्योहार के दौरान खान-पान को लेकर अभिनेत्री की आलोचना थम नहीं रही है।