पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
मालदा में रिश्वत लेते रेलवे क्लर्क गिरफ्तार, सीबीआई की कार्रवाई
सीबीआई ने मालदा रेलवे डिवीजन के एक ऑफिस क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने मालदा रेलवे डिवीजन के एक ऑफिस क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उमाशंकर पांडे के रूप में हुई है, जो मालदा रेलवे डिवीजन में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात थे।
जांच एजेंसी के अनुसार, रेलवे क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने आरोपी के दफ्तर वाले क्वार्टर को सील कर दिया। वहां एंटी-करप्शन ब्रांच की ओर से एक नोटिस भी चस्पा किया गया है, जिसमें कहा गया है कि साक्ष्य जुटाने और अगली कानूनी कार्रवाई के लिए इसे सील किया गया है।