मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
रणवीर सिंह के दादा का दिवाली के दिन हुआ निधन, परिवार में शोक
अभिनेता रणवीर सिंह के दादा डॉ. राम का दिवाली के दिन ९६ वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
अभिनेता रणवीर सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली के दिन अभिनेता के दादा डॉ. राम का ९६ वर्ष की आयु में निधन हो गया है। परिवार के सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन की पुष्टि की है।
परिजन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने लक्ष्मी पूजा के दौरान अंतिम सांस ली। रणवीर की चचेरी बहन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि साल २०२३ में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने अपने दादा के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा, साल २०२४ के लोकसभा चुनाव के दौरान ९४ वर्ष की आयु में चिलचिलाती धूप में वोट डालने जाने को लेकर भी अभिनेता ने उनकी जमकर तारीफ की थी।