RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

रबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड, शाहरुख खान की फिल्म के हैं मुरीद

डैनियल क्रेग के बाद रबर्ट पैटिनसन को नया जेम्स बॉन्ड चुना गया है, जो शाहरुख खान की फिल्मों को पसंद करते हैं।

डैनियल क्रेग के बाद अब रबर्ट पैटिनसन जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाएंगे। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ओर से इस आइकॉनिक किरदार के लिए 'ट्वाइलाइट' और 'द बैटमैन' फेम अभिनेता के नाम की घोषणा की गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी गई कि ब्रिटिश जासूस के रूप में पैटिनसन नजर आएंगे।

आगामी इस फिल्म के निर्देशन की कमान डेनिस विलेनेव के हाथ में है। पटकथा स्टीवन नाइट लिख रहे हैं और निर्माण एमी पास्कल तथा डेविड हेमैन संभाल रहे हैं। इस घोषणा के बाद से ही दुनिया भर के प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल है।

इस वैश्विक चर्चा के बीच नए जेम्स बॉन्ड की पसंद को लेकर भी चर्चा हो रही है। पैटिनसन ने अतीत में अपनी पांच पसंदीदा फिल्मों की सूची साझा की थी, जिसमें शाहरुख खान और काजोल की 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' भी शामिल थी। हॉलीवुड अभिनेता ने बताया था कि उन्हें उस फिल्म का रोमांस बेहद पसंद आया था।