RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

संसद में परिसीमन विधेयक पारित कराने की तैयारी, सत्ता पक्ष जुटा रहा समर्थन

सत्तारूढ़ दल पर्याप्त संख्या बल और परोक्ष समर्थन के भरोसे आगामी संसद सत्र में परिसीमन विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रहा है।

सत्तारूढ़ दल आगामी संसद सत्र के दौरान दोनों सदनों में बहुचर्चित परिसीमन विधेयक को पारित कराने की तैयारी में जुट गया है। राजनीतिक हलकों का मानना है कि इस कानून के लागू होने से लोकसभा सीटों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। हालांकि पिछली बार पर्याप्त समर्थन न मिलने के कारण यह विधेयक आगे नहीं बढ़ पाया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद सत्ता पक्ष अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है।

विपक्ष खेमे से कई दलों और सांसदों के दूर होने से एनडीए की ताकत में इजाफा हुआ है। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन में सेंध लगाने के लिए परदे के पीछे कई स्तरों पर बातचीत चल रही है। खबरों के मुताबिक सत्ता पक्ष के रणनीतिकार विपक्षी दलों के कई संपर्क में हैं। ऐसे में मतदान के दिन संख्या बल के लिहाज से अनुकूल स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है।

लोकसभा में आवश्यक बहुमत हासिल करने के लिए गुप्त समर्थन जुटाने पर जोर दिया जा रहा है। उच्च सदन में भी स्थिति सरकार के पक्ष में है। छोटे दलों और कुछ अन्य सांसदों के परोक्ष समर्थन के सहारे इस विधेयक को पारित कराने की योजना बनाई गई है।