RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर सगाई करने वाले रूसी जोड़े पर मंडराया संकट

न्यू यॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर सगाई करने वाले रूसी जोड़े पर कानूनी संकट मंडरा रहा है।

न्यू यॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर सगाई करने वाले एक रूसी जोड़े पर कानूनी मुश्किलें आ गई हैं। उन्हें अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने की आशंका है।

यह घटना जुलाई की है। रूस के इवान बियरकुस और एंजेला निकोलाव १,४५४ फीट ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के ऊपर चढ़ गए थे। वहां उन्होंने प्रेम और शांति का संदेश देने वाला झंडा फहराया और अंगूठी बदली। नीचे उतरते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

मैनहट्टन अदालत में सुनवाई के दौरान वकीलों ने बताया कि समझौता विफल होने के बाद उन पर जेल और देश से निकाले जाने का खतरा है। उनके वकील ने आशंका जताई कि रूस लौटने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।