मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
शर्टलेस तस्वीर और योग का वीडियो शेयर कर चर्चा में आए सैफ
अभिनेता सैफ अली खान ने फिटनेस का नया वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा है।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान सोशल मीडिया पर अपने नए फिटनेस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर जुड़ने के बाद से ही अभिनेता लगातार अपने पोस्ट साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने योग रूटीन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सूर्य नमस्कार करते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेता काले शॉर्ट्स पहने हुए shirtless नजर आ रहे हैं और सूर्य नमस्कार के बारह आसन कर रहे हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि काम पर लौटने का समय आ गया है और नए साल के लिए खुद को तरोताजा रखना जरूरी है।
इससे पहले सैफ ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया था, जिसमें वह मांस काटने वाले चाकू से शैंपेन की बोतल खोलते नजर आए थे। उन्होंने कैप्शन में इसे शाही तरीका बताया था और लोगों से घर पर ऐसा न करने की अपील की थी। हाल ही में अभिनेता अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ एक लोकप्रिय चैट शो में भी नजर आए थे।