मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
सामंथा रुथ प्रभु ने बेटे को दिया जन्म, परिवार ने डिलीवरी से पहले के तनावपूर्ण पलों का किया खुलासा
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने एक बेटे को जन्म दिया है, और उनकी चाची ने जन्म से पहले की मुश्किल घड़ी का जिक्र किया है।
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू के घर पुत्र रत्न देव निदिमोरू का जन्म हुआ है। हालांकि, बच्चे के जन्म से पहले परिवार ने काफी चिंताजनक समय बिताया, जिसका खुलासा राज की चाची और प्रसिद्ध गायिका डॉ. शोभा राजू ने एक साक्षात्कार में किया है।
शोभा राजू ने बताया कि डिलीवरी से पहले एक स्कैन में सामने आया था कि बच्चे के गले में गर्भनाल फंसी हुई है, हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की हरकतें सामान्य हैं। इसके बाद राज ने फोन कर बताया कि डॉक्टरों ने सी-सजेक्शन की सलाह दी है। इस खबर से परिवार में घबराहट फैल गई और सभी ने लगभग पच्चीस से तीस मिनट तक प्रार्थना की।
कुछ देर बाद राज ने फोन कर खुशखबरी दी कि सी-सजेक्शन के बिना सामान्य प्रक्रिया से बेटे का जन्म हुआ है। वर्तमान में मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए राज की बहन शीतल ने मुंबई के कई धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रार्थना भी की।